रेल प्रशासन की नई पहल:छपरा जंक्शन पर अब नए ड्रेस कोड में नजर आयेंगे कर्मचारी
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे यात्री प्रधान रेलवे है, जो अपने उपभोक्ताओं की उन्नत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये सतत प्रयत्नशील है। यात्रा के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा अनुभव कराने के लिये प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं।
इसी क्रम में वाराणसी मण्डल के बनारस, छपरा एवं मऊ स्टेशनों के कोचिंग डिपो के सभी रेकों में अनुबन्ध के अनुसार नया ऑन बोर्ड लिनेन वितरण (ओ.बी.एल.डी.) शुरू कर दिया गया है। इससे पूर्व यात्रियों को ऑन बोर्ड लिनेन वितरण स्टाफ एवं अन्य सेवायें जैसे- ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (ओ.बी.एच.एस.), वातानुकूलन (ए.सी.) मैकेनिक कर्मियों के बीच पहचान करने में समस्या हो रही थी तथा इस सम्बन्ध में ‘रेल मदद‘ पोर्टल के माध्यम से शिकायत एवं सुझाव प्राप्त हो रहे थे। रेलवे प्रशासन द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है, जिसके अन्तर्गत कर्मचारियों के ड्रेस कोड में परिवर्तन किया गया है।
नये ड्रेस कोड के अनुसार ऑन बोर्ड लिनेन वितरण (ओ.बी.एल.डी.) कर्मियों को नीले रंग का ड्रेस तथा उच्च दृश्यता वाली नारंगी जैकेट प्रदान किया जायेगा। जैकेट पर बेडरोल एवं ए.सी. लेबल अंकित होगा। इस नई व्यवस्था में आगमन एवं प्रस्थान दोनों स्टेशनों पर ऑन बोर्ड लिनेन वितरण (ओ.बी.एल.डी.) कर्मचारियों की ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जी.पी.एस.) कैमरा द्वारा उपस्थिति दर्ज की जा रही है।इस नई व्यवस्था से ट्रेन में यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा।
वाराणसी मण्डल में इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। इस सुविधा पर मिले फीडबैक के आधार पर आगे अन्य कोचिंग डिपो में भी इस प्रकार की व्यवस्था लागू की जा सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



