सारण पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे में 55 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

छपरा। सारण जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर दिनांक 28 अप्रैल 2025 को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में कुल 55 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इनमें शराब से संबंधित मामलों में शामिल 23 अभियुक्त (5 शराब कारोबार में, 18 शराब सेवन में), 25 वारंटी, 2 हत्या के प्रयास, 2 चोरी, 1 खनन और अन्य मामलों में 2 अभियुक्त शामिल हैं।
पुलिस द्वारा अदालती आदेशों के निष्पादन में भी तेज़ी लाई गई और कुल 238 वारंट, 190 सम्मन, 24 इश्तेहार और 4 कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
जुर्माना और बरामदगी:
इस अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा कुल 153 वाहनों से ₹3,44,500 का जुर्माना वसूला गया। वहीं, तलाशी अभियान में देशी शराब 40 लीटर, विदेशी शराब 855.36 लीटर, 4 अपहृता, 1 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल, 1 ट्रक तथा 2 स्टोन चिप्स लदे ट्रक बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक, सारण ने कहा कि असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों और शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है।
इस तरह के लगातार अभियानों से जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आम जनता में सुरक्षा की भावना और विश्वास और मजबूत होगा।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त



