छपरा में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग के खिलाफ नगर निगम की धावा दल ने मारा छापा, 20 क्विंटल प्लास्टिक जब्त
छपरा। छपरा शहर मे सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वाले थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को छपरा नगर निगम के द्वारा दो धावा दल के माध्यम से छापेमारी किया गया। छापेमारी के धावा दल का नेतृत्व उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह के द्वारा किया जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए लगातार छापेमारी करके निगम क्षेत्र मे प्लास्टिक उपयोग करने वालो को आर्थिक दंड लगाया गया।
छापेमारी नागलपालिका चौक से शुरु होते हुए मौना चौक तक छापेमारी किया गया।
शहर के लोगो को अवगत् बार बार कराया जाने के वावजूद थोक एवं खुदरा विक्रेता के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है।
शहर के थोक विक्रेता के दुकान् मे छापेमारी की गयी जिसमे 20 क्विंटल प्लास्टिक जब्त किया गया । कुछ दिनों मे शहर अब पूर्ण रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित हो जायेगा। सभी इस बात से अवगत है कि एक जुलाई 2022 से सम्पूर्ण बिहार मे सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है l
शहर मे अब प्रतिदिन जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक थोक एवं खुदरा विक्रताओ को ड्राइव करके पूर्ण रूप से बंद कराने के आदेश दिया गया है।नगर निगम के नगर आयुक्त के आदेशानुसार प्रतिदिन छापमारी करके प्रतिवेदन देंगे ।जिसके लिए दो धावा दल के माध्यम से छापामारी किया जा रहा है। आज उपनगर आयुक्त के नेतृत्व मे छापमारी करके 11500 रुपया वसूला गया और 20 क़्विंटल प्लास्टिक जब्त किया गया। छापामारी दल मे नीरज कुमार झा, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता एवं आपसिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सुमित कुमार, संजीव कुमार मिश्रा, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु,पृथ्वी राय,नसीम आरिफ ,अरविंद कुमार,सुनील कुमार,अभिनव कुमार,नितेश चौहान, शुभम, कंचन यादव, सुमित राय मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



