छपरा

सोनपुर मेला में पहुंची डांसर काजल ने थियेटर की रंगीन दुनिया के पीछे की सच्चाई को किया उजागर

छपरा। मुझे छोटे- छोटे कपड़ों में असुविधा होती है। मुझे छोटे कपड़े पहनने में शर्म आती है। लोग पैसे देने के नाम पर गंदे- गंदे इशारे करते हैं। लोग बैड टच करते हैं। मकान मालिक बहुत बेइज्जती करता था। घर के सामान को बाहर फेंक देता था। चाचा ने घर से निकाल दिया। उपरोक्त बयान सोनपुर मेले के थियेटर में डांस करने आई वायरल डांस गर्ल काजल का है। काजल ने एक निजी चैनल से बातचीत में अपने दर्द को सामने रखा है। थियेटर की रंगीन दुनिया के पीछे की सच्चाई को भी बताया है। डांसर काजल ने अपने परिवार की परिस्थितियों को भी साझा किया है।

थियेटर में जलवा बिखेर रही है

वायरल डांस गर्ल काजल इन दिनों सोनपुर मेले के थियेटर में जलवा बिखेर रही है। इससे पहले भी राजगीर के मेले और सोनपुर मेले में काजल पहले आ चुकी है। फेसबुक और एक्स पेज के रील पर काजल लगातार दिख जाती है। उसे देखने वाले लोग मिलियन में हैं। अब बताया जा रहा है कि काजल को मुंबई से बॉलीवुड का ऑफर आया है। काजल को मशहूर निर्देशक करण जौहर ने नोटिस किया है। सोनपुर पहुंची काजल ने एक निजी चैनल के संवाददाता से बातचीत में बहुत सारी बातों का खुलासा किया।

डांस से लोगों को दीवाना बना दिया

वायरल गर्ल काजल की उम्र 17 साल है। उसने अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया है। सोनपुर मेले में वायरल गर्ल काजल को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। सोनपुर मेला के मुख्य आकर्षण थियेटर की जान काजल बन चुकी है। इसी बीच किसी की नजर काजल पर पड़ गई है। उसे हीरोईन मटेरियल बताया जा रहा है। मूल रूप से यूपी के बिजनौर की रहने वाली काजल ने मीडिया से अपनी बातचीत में कहा है कि वो खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी है। उसके पिता इस दुनिया में नहीं हैं। चाचा ने उसे घर से निकाल दिया।

छोटे कपड़े पहनने में आती है शर्म

काजल ने बताया कि पारिवारिक परिस्थिति ठीक नहीं रहने की वजह से वो अपने मां और भाई को लेकर दिल्ली चली गई। मकान मालिक बेइज्जत करता था। घर का सारा सामान फेंक देता था। काजल ने बताया कि उसे शुरू में पता नहीं था कि थियेटर क्या होता है। उसने यहां आकर देखा कि लड़कियां ग्रुप में छोटे- छोटे कपड़े पहनती हैं। उसे बहुत बुरा लगता था। काजल को शर्म आती थी। उसे जोर जबरदस्ती कपड़े भी पहनाए जाते थे। उसे पहली बार आजमगढ़ थियेटर में काम मिला। उसके बाद थियेटर के माहौल में खुद को ढाला। उसने भोजपुरी भाषा को भी सीखा।

काजल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसे कई बार लगा कि थियेटर को छोड़कर कहीं और चली जाए। लेकिन हिम्मत नहीं होती थी। थियेटर के अंदर की दुनिया अलग है। डांस के दौरान चाहने वाले गंदे इशारे करते हैं। इनाम देने के बहाने बैड टच करते हैं। बहुत बुरा लगता है। लेकिन थियेटर से कमाई होती है। मेरा परिवार चलता है। भाई बहन को पढ़ा रही है। मजबूरी में छोटी बहन की शादी बचपन में करनी पड़ी। काजल के मुताबिक उसका वीडियो इतना वायरल हुआ कि लोगों के बीच उसे अपना पहचान के लिए नहीं सोचना है। उसे काम के ऑफर मिल रहे हैं।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button