
छपरा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से ही लगातार कई मंदिरों का दर्शन कर रहे हैं। राजद प्रमुख एकबार फिर भक्ति में लीन दिखे। लालू प्रसाद ने सोमवार की सुबह पत्नी राबड़ी देवी के साथ सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
जानकारी के मुताबिक पत्नी राबड़ी देवी के साथ लालू प्रसाद ने करीब एक घंटे तक मंदिर के गर्भगृह में आराधना की। इस दौरान उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। लालू प्रसाद ने प्रदेश और देश की खुशहाली की भी कामना की।
गौरतलब है कि लालू परिवार का पहले से ही सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर से विशेष लगाव रहा है। लालू प्रसाद जब भी बिहार में होते हैं तो वे हरिहरनाथ मंदिर जाकर भगवान भोले और भगवान विष्णु का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। विदित है कि लालू प्रसाद पहली बार सोनपुर से ही विधायक बने थे।
आपको बता दें कि लालू प्रसाद अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन पहले ही थावे वाली माता के भी दर्शन किए थे और आशीर्वाद लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने गांव फुलवरिया जाकर कुलदेवता और कुलदेवी की पूजा की थी। हाल ही में लालू प्रसाद ने मुंबई में आयोजित हुई I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में भी बेटे तेजस्वी और बेटी मीसा भारती के साथ बप्पा का आशीर्वाद लिया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



