देश
Tatkal Ticket Booking: रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, एजेंटों के लिए पहले 30 मिनट नो एंट्री
रेलवे की तत्काल सेवा अब पूरी तरह आधार आधारित
रेलवे डेस्क। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कई अहम बदलावों की घोषणा की है। अब तत्काल टिकट केवल उन्हीं यात्रियों को मिल सकेंगे जिनकी पहचान आधार और ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से सत्यापित होगी। इन नए नियमों का उद्देश्य दलालों और एजेंटों द्वारा बुकिंग के दुरुपयोग पर लगाम लगाना है और वास्तविक यात्रियों को इसका सीधा लाभ देना है।
नई व्यवस्था के मुख्य बिंदु:
1 जुलाई से लागू: IRCTC वेबसाइट और ऐप पर आधार जरूरी
- अब IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा।
- जो उपयोगकर्ता आधार से सत्यापित नहीं होंगे, वे तत्काल बुकिंग नहीं कर सकेंगे।
15 जुलाई से ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण भी अनिवार्य
- ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के समय, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसकी पुष्टि के बाद ही बुकिंग संभव होगी।
- यही नियम पीआरएस काउंटरों और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग पर भी लागू होगा।
Bharat Gaurav Special Train: अब श्रद्धालु EMI से कर सकेंगे 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, IRCTC की विशेष पेशकश |
एजेंटों के लिए समय प्रतिबंध
- एसी क्लास की तत्काल बुकिंग के पहले 30 मिनट (सुबह 10:00–10:30 बजे) और
- नॉन-एसी क्लास की बुकिंग के पहले 30 मिनट (सुबह 11:00–11:30 बजे) में
IRCTC अधिकृत एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
क्या होगा फायदा?
- दलालों और फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी।
- आम यात्रियों को तत्काल टिकट तक साफ-सुथरी और निष्पक्ष पहुंच मिलेगी।
- प्रणाली में पारदर्शिता, सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
Vande Bharat Express: गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस अब चलेगी 16 कोच के साथ |
रेल मंत्रालय ने क्रिस (CRIS) और आईआरसीटीसी को आवश्यक तकनीकी बदलाव करने और सभी क्षेत्रीय रेलवे को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने IRCTC प्रोफाइल को जल्द से जल्द आधार से लिंक करें, ताकि बुकिंग के समय किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026छपराछपरा में बदलेगी शहर की सूरत! 45 वार्डों में सड़क-नाला निर्माण को मंजूरी, हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी
- November 4, 2026बिहारकरोड़पति इंजीनियर के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 3.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- November 4, 2026छपरासारण में पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बिना लाइसेंस दुकान लगाई तो जब्त होंगे पटाखे
- November 4, 2026छपराअटल घाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र! हाईमास्ट, वर्टिकल गार्डन, कैफेटेरिया और चिल्ड्रेन पार्क की तैयारी



