आयुक्त सारण प्रमंडल, सर्वानन एम ने जिला स्कूल में डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन

सारण गुरु के नाम से विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम से संबंधित विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा निर्मित डिजिटल रिकॉर्डिंग वीडियो से लाभान्वित होंगे जिला के विद्यार्थीगण
छपरा जिला स्कूल छपरा में डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन शनिवार को किया गया। आयुक्त सारण प्रमंडल ,सारण छपरा सर्वानन एम के द्वारा उच्च स्तरीय डिजिटल रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन जिला स्कूल छपरा अवस्थित भवन में किया गया ।इस संबंध में जानकारी देते हुए आयुक्त महोदय ने बताया कि यह सकारात्मक पहल जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा की गई है। इसका मकसद जिला के दूर दराज के विद्यालयों के विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाना है।
विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम से संबंधित पठन-पाठन को विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा डिजिटल रिकॉर्डिंग वीडियो के जरिए तैयार किया जाएगा। बताया गया कि डिजिटल स्टूडियो में सारण जिला के चुनिंदा उच्च स्तरीय विशेषज्ञ शिक्षकों के जरिए विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम के अनुसार पठन-पाठन को रिकॉर्डिंग किया जाएगा ।रिकॉर्डिंग किए गए विषय वस्तु को सारण गुरु के नाम से यु टयूब, फेसबुक पर डाला जाएगा। ताकि यह सबों के लिए आसानी से सुलभ हो सके। रिकॉर्डिंग किए गए पठन-पाठन सामग्री को पेन ड्राइव के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा करने से जिला के वैसे विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को वैसे विषयों पर उच्च स्तरीय ज्ञान की प्राप्ति हो पाएगी।जिन विषयों के शिक्षक उनके विद्यालय में नहीं होंगे।
आसन एवं सरल भाषा में विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से तैयार किए गए सामग्री को स्थानीय भाषा में पठन-पाठन करने से सारण जिले के विद्यार्थियों को विशेष कर काफी लाभ होगा। उद्घाटन के अवसर पर आयुक्त महोदय के साथ-साथ जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त महोदय ने भी छात्राओं के साथ बैठकर शैक्षणिक गतिविधि में हिस्सा लिया। जिला पदाधिकारी ने संबंध में आगे बताया कि भविष्य में सभी विद्यालयों में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध होने पर डिजिटल क्लास को लाइव भी चलाया जा सकेगा इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला केवरिया पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
छपराJune 17, 2026सारण में नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 50 से अधिक वाहन हटाए गए
क्राइमJune 17, 2026Saran Crime News: सारण में महादेव बुक से जुड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बिहारJune 17, 2026बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 400 एसी ई-बसें, बीएसआरटीसी ने किया बड़ा एग्रीमेंट
Railway UpdateJune 17, 2026Train Updates: छपरा और मऊ से आनंद विहार के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ



