छपरा में चोरों ने एटीएम को कटर से काटकर 8.75 लाख़ रूपये उड़ाया

छपरा। छपरा में अपराधियों के बुलंद हौसले ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन को धता बताते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इसे चोरी नहीं से डकैती कहेंगे और इस बड़ी डकैती में चोरों ने 8 लाख़ 75 हजार की सरेआम चोरी की है। इस चोरी में सबसे बड़ा तथ्य यह है कि यहां पर एटीएम को गैस कटर से काटकर सारे पैसों पर हाथ साफ कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी आज सुबह लोगों को लगी है तब प्रशासन हरकत में आया है और बैंक अधिकारी यहां पहुंचे हैं और उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है ।
लेकिन अभी तक स्थानीय पुलिस इस घटना के बाद भी यहां तक नहीं पहुंची है स्थानीय लोगों में इस बात का भी काफी आक्रोश है कि ओवर ब्रिज के ऊपर जलने वाली लाइटें पिछले 1 वर्ष से नहीं जल रही है और इस अंधेरे का लाभ उठाकर रोने आसानी से इस घटना को अंजाम दिया है। इतनी व्यस्त आबादी के बीच से चोरों ने हौसला दिखाते हुए एटीएम को गैस कटर से काटकर इतनी बड़ी राशि को गायब कर दिया है ।
आराम से फरार हो गए हैं। स्थानीय लोगों को भी इसकी भनक सुबह के लगभग 10:00 बजे हुई जब इस एटीएम की सफाई करने के लिए यहां पर सफाई कर्मचारी पहुंचा तो देखा कि कैमरा लाइट और सभी चीजों को चोरों ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था और उसके बाद आराम से इस घटना को अंजाम दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन







