सारण में नकाबपोश अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, कहा- मारने की मिली है सुपारी
छपरा। सारण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों ने राघव एग्रीकल्चर एंड वर्कशॉप के संचालक राजन कुमार सिंह को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। यह घटना अमनौर प्रखंड के भेल्दी थाना क्षेत्र के सरायबख्श की हैं. बीती रात 10:00 बजे छह अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम नकाबपोश अपराधियों ने कहा मारने की सुपारी दी गई है फिर गोली मार दी।थाना के अधिकारी ने पटना स्थित नर्सिंग होम में आकर राजन सिंह का बयान दर्ज किया।
राजन सिंह ने बताया दो लोग रात 10:00 बजे उनके गोदाम पर पहुंचे और बीडीएस की रस्सी की डिमांड की। जब वह रस्सी लेकर बाहर निकले तब 6 नकाबपोश अपराधी मौजूद थे एक ने चेहरे का मास्क उतारते हुए कहां मारने की सुपारी दी गई है और फिर फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली सीने पर चलाई गई जो मिस फायर हो गया और लगा नहीं।एक गोली हाथ के पास से गुजरा और हाथ पर बारूद की काफी छींटे पड़े हुए हैं, हाथ जख्मी है। गोली चलने पर जब वह इधर-उधर भागे तब तक एक गोली आकर पैर में लग गई.कमर के नीचे बाएं जांघ में एक गोली आर पार हो गई है। गोली के कारण जांघ की हड्डी चकनाचूर हुई है जो एक्सरे में आई है।
जांघ से बारूद का इन्फेक्शन खत्म होने पर हड्डी का ऑपरेशन होगा ऐसा उन्हें डॉक्टरों ने बताया है। इस संबंध में भेल्दी थाना प्रभारी संतोष कुमार के द्वारा घटना की पुष्टि कर दी गई है और एफ आई आर दर्ज होने की बात कही गई है अभी तक हमलावरों की पहचान नही हो पाई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



