
पटना। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की विस्तारित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राजधानी पटना के होटल अंब्रेला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद कौशल ने की, जबकि संचालन का दायित्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने निभाया। बैठक में संगठन के भविष्य की दिशा तय करने वाले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद कौशल ने कहा, “स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा उद्देश्य है। हमें यह गौरव प्राप्त है कि WJAI वेब मीडिया की सबसे बड़ी स्व-नियामक संस्था के रूप में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में पंजीकृत है। हमारा लक्ष्य वेब मीडिया को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाना और इसके मानकों को उच्च बनाना है।”
हम लगातार अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं
वहीं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने कहा, “हम लगातार अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। सदस्यों को MIB द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं संगठन के आचार-संहिता (Do’s & Don’ts) का पूरी तरह पालन करना चाहिए, जिससे पत्रकारिता की गरिमा बनी रहे।”
बिहार राज्य कमिटी और जिला इकाइयों को भंग किया गया
बैठक के सबसे अहम निर्णयों में से एक था – बिहार प्रदेश कमिटी और उससे संबद्ध सभी जिला कमिटियों को भंग करना। यह निर्णय संगठन के पुनर्गठन और विस्तार को ध्यान में रखते हुए लिया गया। अब बिहार में सदस्यता अभियान चलाकर नई संरचना के तहत समन्वित एवं सशक्त कमिटियों का गठन किया जाएगा।
नई जिम्मेदारियों का वितरण
बैठक में बिहार राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने हेतु नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। बिहार के लिए मनोकामना सिंह को संयोजक, नमन मिश्रा को सह संयोजक, तथा राजू नारायण पाठक को समन्वयक नियुक्त किया गया। यह टीम बिहार प्रभारी मधुप मणि पिक्कू के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाकर नए सिरे से कमिटियों का गठन करेगी और अपनी प्रगति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी को अवगत कराएगी।
ये भी पढ़ें: Chhapra News: छपरा शहर में फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनेगा वेंडिंग जोन, DM ने किया स्थल निरीक्षण
आर्थिक लेखा-जोखा और संगठन की उपलब्धियाँ
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मंजेश कुमार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का विस्तृत आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने महासचिव प्रतिवेदन के माध्यम से संगठन की उपलब्धियों, चुनौतियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि WJAI वेब मीडिया को संगठित करने और उसकी साख को मजबूती देने के दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
स्थापना दिवस और आगामी कार्यक्रम
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि WJAI का स्थापना दिवस समारोह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा। साथ ही दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा जुलाई-अगस्त में प्रस्तावित कार्यक्रम को राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने औपचारिक स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा इस वर्ष के अंत तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव भी कराए जाने की योजना को सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है, जिसकी औपचारिक घोषणा आगामी बैठक में की जाएगी।
Chhapra News: सारण डीएम की ऐतिहासिक पहल, विलुप्ति 12 नदियों अस्तित्व में लाया जायेगा
प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लीना, राष्ट्रीय सचिव चंदन कुमार, मधुप मणि पिक्कू, विवेक यादव, कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, संयुक्त सचिव मिथिलेश मिश्रा, नलिनी भारद्वाज, कार्यालय सचिव अकबर इमाम, सह कोषाध्यक्ष मनोकामना सिंह, सह कार्यालय सचिव राम बालक राय, एवं कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार सिन्हा, गणपत आर्यन, आदित्य झा, बालकृष्ण, शुभम समेत कई गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



