IPS Vinay Kumar Property : बिहार के DGP विनय कुमार के पास कैश नहीं, बैंक में 30 लाख से अधिक जमा
पत्नी के नाम ज्यादा अचल संपत्ति

पटना। बिहार सरकार के कर्मचारियों द्वारा संपत्ति विवरण सार्वजनिक किए जाने के क्रम में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार की संपत्ति का ब्योरा भी सामने आया है। जारी विवरण के अनुसार डीजीपी के पास नकद राशि के रूप में कोई रकम नहीं है, जबकि बैंक खातों और निवेश के माध्यम से उन्होंने अपनी आय को व्यवस्थित किया है।
बैंक जमा और निवेश का विवरण
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विनय कुमार के बचत खाते में 30 लाख 6 हजार रुपये से अधिक की राशि जमा है। इसके अलावा उन्होंने लगभग 2 लाख रुपये टर्म डिपॉजिट के रूप में निवेश कर रखे हैं। वे नियमित रूप से हर महीने 2 हजार रुपये इक्विटी फंड में निवेश करते हैं और जीवन बीमा (LIC) में 10 हजार रुपये का प्रीमियम जमा करते हैं।
चल संपत्ति का विवरण
चल संपत्ति की बात करें तो उनके पास हुंडई कंपनी की i10 कार है। वहीं आभूषणों में 525 ग्राम सोना और 1 किलो 520 ग्राम चांदी के जेवरात दर्ज हैं।
अचल संपत्ति में पत्नी आगे
अचल संपत्ति के मामले में डीजीपी की पत्नी उनसे आगे हैं। उनकी पत्नी के नाम बिहटा में 3020 वर्गफीट जमीन दर्ज है। वहीं विनय कुमार के नाम पर अनीशाबाद स्थित पुलिस कॉलोनी में 2000 वर्गफीट जमीन है। इसके अलावा नोएडा में उनका एक फ्लैट भी है, जिसकी कीमत करीब 44 लाख रुपये आंकी गई है।
कर्ज का भी है विवरण
हालांकि, डीजीपी पर 42 लाख रुपये का कर्ज भी है, जो उनकी कुल संपत्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा दर्शाता है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
- May 17, 2026छपरासारण के इस गांव ने बदल दी वर्षों पुरानी परंपरा! मृत्यु भोज पर लगाया सामाजिक ब्रेक
- May 16, 2026पटनाअब बालगृह के बच्चे भी बनेंगे होटल मैनेजर और उद्यमी, 14 क्षेत्रों में मिलेगा फ्री प्रशिक्षण
- May 16, 2026पटनाअब दिव्यांगजनों के लिए पटना में चलेंगी 14 स्पेशल बसें, सीढियों की जगह होगा रैंप
- May 16, 2026पटनाअब किसानों को ईख मित्र ऐप से मिलेगी गन्ना खेती की जानकारी



