
पटना। बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उसके बाद नई सरकार के लिए टाइम भी दे दिया गया है।
जदयू-भाजपा की नई सरकार में एनडीए के मौजूदा घटक दल ‘हम’ के शामिल होने के पूरे आसार हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना आ रहे हैं। वहीं, अपने इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि – हम बता देते हैं कि आज हमने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा दे दिया और जो सरकार थी उसको भी समाप्त करने का हमने काम कर दिया। आप लोग हमसे बहुत पूछ रहे थे तो हमने बीच में बंद कर दिया था।
नीतीश कुमार ने कहा कि – चारों तरफ से हमें यह राय मिल रही थी कि हमारे उनके (राजद ) के साथ रहना हमारे लिए उचित नहीं है। तो सब लोगों की बात सुन लिए इसलिए हमने इस्तीफा दे दिया।राजद के साथ रहकर हमें ठीक नहीं लग रहा था। आज जो हमारे साथ पहले थे उनके साथ जाएंगे और काम करेंगे। राजद का जो रवैया था वह ठीक नहीं था। इसलिए यह सब करना पड़ा और हमने जो विपक्षी गठबंधन बनाया था वह भी सही से काम नहीं कर रहा था इसलिए यह करना पड़ा।
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा, ‘आज हमने इस्तीफा दे दिया। सरकार समाप्त करने का निर्णय ले लिया। सभी की बात सुनी। इसके बाद पार्टी के सभी लोगों की राय हुई कि सरकार समाप्त कर देनी चाहिए।’ महागठबंधन को छोड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि स्थिति इधर ठीक नहीं लग रही है। दूसरे तरफ से जो काम को लेकर दावा किया जा रहा था वह हमारी पार्टी के लोगों को खराब लग रहा है।
इसके आगे नीतीश कुमार ने कहा कि- डेढ़ साल से हम पूरा नए गठबंधन में थे। लेकिन जिस तरह से हम लोगों को बेइज्जत किया जा रहा था उसके बाद यह निर्णय लिया गया है। एनडीए के पुराने साथियों के साथ फैसला कर आगे निर्णय लिया जाएगा गठबंधन में हम लगातार काम कर ही रहे थे मैंने कभी कुछ नहीं बोला।
Author Profile

Latest entries
Railway UpdateMay 8, 202640 साल पुराना रेलवे आरक्षण सिस्टम होगा अपग्रेड, AI बताएगा टिकट कन्फर्म होगी या नहीं
क्राइमMay 8, 2026Double Death Mystery: सारण में देवरानी-जेठानी की संदिग्ध मौत से गांव में हड़कंप, घर में मिला बॉडी
क्राइमMay 8, 2026Saran Crime News: तिलक समारोह में खूनी वारदात का 24 घंटे में खुलासा, हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइमMay 8, 2026सारण में लूट व डकैती के मामले में 10 वर्षों से फरार अपराधी सोहरम नट गिरफ्तार



