सारण के लाल व CBI के DSP मुन्ना सिंह को सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए मिला गोल्ड मेडल

छपरा। सीबीआई में डीएसपी के पद पर कार्यरत सरण के लाल मुन्ना कुमार सिंह को सर्वश्रेष्ठ अण्वेषण हेतु गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। देश की सर्वोच्च जाँच एजेंसी सीबीआई ने इसी माह मुन्ना सिंह को सीबीआई में विभिन्न कांड के उद्भेदन हेतु गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। उन्हें गोल्ड मेडल के साथ एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
बताते चलें कि यह सम्मान प्रति वर्ष सीबीआई द्वारा भारत के किसी एक हीं अण्वेषण अधिकारी को दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में हुए बैंक फ़्रॉड केस सहित अन्य जांचों में श्री सिंह के द्वारा बेहतर अनुसंधान किया गया था। वैसे इसके पूर्व बीते वर्ष 2023 में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।
ज्ञात हो कि सारण जिले के तरैया प्रखंड के नवरत्नपुर गाँव निवासी प्रभुनाथ सिंह व माता चिन्तामणि देवी के ज्येष्ठ पुत्र मुन्ना कुमार सिंह गाँव मे हीं पले-बढ़े हैं। वे बचपन से ही॔ मेधावी रहे हैं। अमनौर उच्च विद्यालय से मैट्रिक पास कर जगदम कॉलेज छपरा से स्नातक और आईआईएम, बंगलोर से वित्त प्रबंधन किया है तथा साथ मे॔ एलएलबी भी किए हैं।
गोल्ड मेडल मिलने पर उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है। छोटे भाई पंकज उर्फ् रविकांत ने बताया कि देश की सर्वोच्य जाँच एजेंसी से उनके भाई को गोल्ड मेडल मिलने से सभी गौरवान्वित हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



