छपरा में ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, 1.51 लाख का काटा चालान

छपरा। छपरा शहर में पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशन में यातायात थाना द्वारा पंकज सिनेमा रोड, हथवा मार्केट, साहेबगंज में वैसे दुकानदार जो अपने दुकान के सामने सड़क पर अतिक्रमण कर के दुकान, अस्थायी स्टॉल लगाया है। जिसके कारण आम लोगो को आने जाने एवं यातायात को सुचारू रूप से चलाने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इन दुकानदारों के विरूद्ध पुलिस एक्ट की धारा-34 व भारतीय नागरिंग सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-152 के तहत नोटिस दिया गया एवं सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
ऐसे दुकानदार यदि पुनः इस गलती को दुहराता है तो उनके विरूद्ध अनुमंडल दंडाधिकारी, सारण, छपरा के माध्यम से विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सारण पुलिस द्वारा निरंतर जारी रहेगा। यातायात संचालन के दौरान 79 दो पहिया/चार पहिया वाहन से बिना हेलमेट/अवैध पार्किंग / नो एन्ट्री एवं अन्य मोटर वाहन अधिनियम के उल्लघंन करने के आरोप में 01 लाख 51 हजार रूपये का ऑनलाइन चलान किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateJanuary 21, 2026छपरा कचहरी–थावे रेलखंड का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, स्टेशनों के कायाकल्प के आदेश
छपराJanuary 21, 2026अब बिहार में ही बनेगी प्लास्टिक की आधुनिक नावें, छात्रों को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग
बिहारJanuary 21, 2026Life Certificate: अब पंचायतों और प्रखंडों में बनेगा जीवन प्रमाण-पत्र, पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी दौड़
छपराJanuary 21, 2026Samriddhi Yatra: छपरा को सौगातों की बारिश, 538 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास







