छपरा। सारण पुलिस ने दरियापुर एवं दिघवारा थाना क्षेत्र में सक्रिय एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो बस, ट्रक और अन्य वाहनों से अवैध रूप से रंगदारी वसूल रहा था। यह गिरोह शीतलपुर बायपास के पास वाहनों से प्रति वाहन ₹150 की दर से बस स्टैंड टैक्स के नाम पर जबरन वसूली करता था।
इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन पर दरियापुर थाना कांड संख्या-547/25 तथा दिघवारा थाना कांड संख्या-333/25 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
- योगेन्द्र पासवान, पिता – परमेश्वर पासवान, निवासी – शीतलपुर डीह, थाना – दिघवारा
- अर्जुन राय, पिता – पुलिस राय, निवासी – चक जलाल, थाना – दरियापुर
- मनोज पासवान, पिता – श्यामलाल पासवान, निवासी – शीतलपुर डीह, थाना – दिघवारा
- दिलीप सिंह, पिता – स्व. नथुनी प्रसाद सिंह, निवासी – शीतलपुर बाबू टोला, थाना – दिघवारा
पुलिस की कार्रवाई
इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में दिघवारा एवं दरियापुर थानाध्यक्ष सहित दोनों थानों के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
आम जनता से अपील
सारण पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध वसूली, रंगदारी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9031036406 पर संपर्क करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



