सारण में कचरा अवशिष्ठ भवन पर जबरन अतिक्रमण और मुखिया से गाली गलौज के मामले में 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
छपरा। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में कचरा अपशिष्ठ भवन पर अतिक्रमण सामग्री चोरी और मुखिया से रंगदारी और भवन में टेंट हाउस खोलने के मामले में 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में बाजितपुर पंचायत के मुखिया सम्पत राम राही ने कहाकि बाजितपुर के अंतर्गत मैकी में सीओ द्वारा एसएलडबल्यू निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया। जिसके आधार पर भूमि पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जब चारों तरफ से दीवार खड़ा हो गया और केवल ऊपर से करकट रखना बाकी था।
तब तक मेरे द्वारा वहां पर देख-रेख के लिए राजू सिंह को भेजा गया। मैकी निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ काजू सिंह, राजू शाह, केवानी निवासी रहीम हुसैन रणजीत राम सहो सराय निवासी रफी अहमद अंसारी कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ राजू सिंह से बोले कि यहां काम करवाना चाहते हो तो एक लाख रूपए रंगदारी जमा करो नहीं तो हम लोग इसको दखल कर लेंगे। जिस पर राजू कुमार सिंह बोले कि यह सरकारी काम है इसमें हम रंगदारी कहां से देंगे।
इसके बाद राजू सिंह ने मुझे सूचना दिए जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि अनवर अंसारी सकीना खातून सलमान अंसारी अरमान अंसारी सभी मिलकर चमार दुसाध मुखिया साला जैसे शब्द का कर भद्दी भद्दी गालियां देने लगे और मारपीट करने पर उतारू हो गए तथा निर्माण कार्य रोक दिया एवं निर्माण कार्य के लिए रखे 15 पॉकेट सीमेंट लोहे की ग्रिल 20 पीस एवं एक लोहे की गेट ट्रैक्टर से लड़कर चले गए। अनवर अंसारी को दीवार के ऊपर बात से तिरपाल ठोक दिए और उसमें अपना टेंट का सारा सामान रखकर टेंट हाउस का बोर्ड लगा दिया। इस मामले में पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया
- October 30, 2026छपरासारण समेत 10 जिलों के डीटीओ से जवाब तलब, परिवहन मंत्री ने डीटीओ को थमाया शो-कॉज
- October 30, 2026छपराछपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से 25 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद



