दांतो में होने वाली पायरिया बीमारी से गलने लगती है दांतों की हड्डी: डॉ ओपी गुप्ता
छपरा: अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण के द्वारा निशुल्क डेंटल चेक-अप कैंप छपरा शहर के आर बी एस पब्लिक स्कूल छपरा के प्रांगण में शुक्रवार को लगाया गया। नि: शुल्क डेंटल चेक-अप कैंप का उदघाटन लायंस क्लब के अध्यक्ष रणधीर जायसवाल, शहर के हीरा डेंटल क्लिनिक के संस्थापक दंत चिकित्सक डॉ ओपी गुप्ता व डॉ राजू कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कैंप में 500 बच्चे का जांच निशुल्क किया गया।
ईडेम हेल्थ प्रॉडक्ट पीटीवी लिमिटेड द्वारा मुफ़्त दवा वितरण किया गया। वही डॉ ओपी गुप्ता ने बच्चों और अभिभावकों को बताए कि पायरिया में मसूढ़ों पर गंदगी और पीली पपड़ी के जमने से खून और दुर्गंध की शिकायत होती है। पायरिया में दांतों की हड्डी गलने लगती है और दुर्गंध आता है। दांतों में कैविटी होने पर उसमें खाद्य पदार्थ सड़ने लगता है और दुर्गंध आता है। इसलिए दांतों का नियमित सफाई साल में एक बार विशेषज्ञ दंत चिकित्सक से करा लेनी चाहिए। कम से कम दो बार ब्रश करने की आदत डालनी चाहिए। बच्चों को अभिभावक दो बार ब्रश करने के लिए दबाव डालते हैं।
पर खुद नहीं करते। पर बच्चे माता-पिता को ब्रश करते देखेंगे तो वे खुद दो बार ब्रश करने लगेंगे। इस कार्यक्रम में सचिव मनीष कुमार सिन्हा, डॉ संतोष कुमार ,श्वेतांक पांडेय, गणेश पाठक ,सुधीर जी, सुभाष जी, वासुदेव जी, विजय सोनी, जगदीश कुमार, अमर कुमार, आनंद अग्रहरि मनीष सिंह, व लायंस क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



