होली में घर आने वाले परदेशी के लिए रेलवे की सौगात, छपरा से होकर चलेगी दिल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन

छपरा। आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली होली विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से 24 एवं 31 मार्च, 2024 तथा बरौनी से 25 मार्च एवं 01 अप्रैल,2024 को दो फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा ।
04062 दिल्ली-बरौनी होली विशेष गाड़ी 24 एवं 31 मार्च,2024 को दिल्ली से 08.50 बजे प्रस्थान कर अलीगढ़ से 10.37 बजे, टुण्डला से 11.35 बजे, इटावा से 12.40 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 15.25 बजे, लखनऊ से 17.50 बजे, गोण्डा से 20.35 बजे, बस्ती से 21.55 बजे, गोरखपुर से 23.10 बजे, दूसरे दिन सीवान से 01.00 बजे, छपरा से 02.40 बजे तथा हाजीपुर से 04.15 बजे छूटकर बरौनी 06.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04061 बरौनी-दिल्ली होली विशेष गाड़ी 25 मार्च एवं 01 अप्रैल,2024 को बरौनी से 08.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 09.35 बजे, छपरा से 11.50 बजे, सीवान से 12.32 बजे, गोरखपुर से 14.50 बजे, बस्ती से 15.52 बजे, गोण्डा से 17.55 बजे, लखनऊ से 20.30 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 22.25 बजे, दूसरे दिन इटावा से 00.05 बजे, टुण्डला से 01.22 बजे तथा अलीगढ़ से 02.42 बजे छूटकर दिल्ली 07.35 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







