छपरा के बेरोजगारी युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर, 30 कंपनियां कैंप लगाकर देगी नौकरियां

छपरा। छपरा में रोजगार के लिए आप भटक रहें है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बेरोजगार युवक-युवतियों को सुनहरा मौका मिलने वाला है। श्रम संसाधन विभाग द्वारा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा के तत्वाधान में 1 नवंबर और 2 नवंबर को राजेन्द्र कॉलेज छपरा के प्रांगण में दो दिवसीय प्रमण्डल स्तरीय नियोजन-सह- मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 30 कम्पनियों के द्वारा भिन्न-भिन्न पदों पर बेरोजगारों का चयन किया जाएगा।
इस मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बिहार के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। जो आवेदक अभी तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हैं वो अपना निबंधन www.ncs.gov.in पर करवा लें, अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय से संम्पर्क करें। इस मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा योग्यता का प्रमाण पत्र एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज के फोटो लाना आवश्यक है।
इस नियोजन मेला में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। बताया गया कि इस मेले में Textiles, Security, Insurance, Marketing, Manufacturing, etc से सबंधित राज्य एवं राज्य से बाहर की कम्पनियों भाग ले रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 30, 2026Pankaj Yadav Murder Case: पंकज यादव हत्याकांड में पुलिस ने 3 नामजद अभियुक्तों को दबोचा, 10 के खिलाफ FIR दर्ज
छपराJune 30, 2026सारण में ग्रामीण सड़कों पर अब नहीं दौड़ेंगे बालू लदे भारी वाहन, DM ने हाइट बैरियर लगाने का दिया आदेश
क्राइमJune 29, 2026Saran Crime News: छपरा में अधिवक्ता डबल मर्डर केस के गवाह पंकज यादव की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर
छपराJune 28, 2026छपरा में हृदय रोग विशेषज्ञ ने साझा किए इलाज के नए मानक, आधुनिक उपचार पद्धति पर हुआ मंथन







