पिता की सीख को बनाया जीवन का मंत्र, फादर्स डे पर डॉ. अनिल ने की मानवता की सेवा
मजदूरों को किया गया सम्मानित

छपरा। फादर्स डे जैसे अवसर को जब अधिकांश लोग तोहफों और यादों के जरिये अपने पिता के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं, वहीं छपरा के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने इस दिन को सेवा और संवेदना के जरिए खास बना दिया। श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एंड मेटरनिटी सेंटर के संस्थापक और भारत ज्योति अवार्ड से सम्मानित डॉ. कुमार ने अपने दिवंगत पिता की याद में सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद मजदूरों को भरपेट भोजन कराया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक गमछा और नगद सहायता राशि भी दी।
Kitchen Garden: सारण में आम-केला और नारियल की बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, प्याज की खेती पर 75% अनुदान |
डॉ. अनिल कुमार ने कहा, “मेरे पिता ही मेरी प्रेरणा रहे हैं। आज वे भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके संस्कार मेरे कर्मों में जीवित हैं। मैं जो कुछ भी हूँ, उन्हीं की वजह से हूँ। यह सेवा मेरी ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।”
Railway News: छपरा जंक्शन पर सेकंड इंट्री गेट बनकर तैयार, नया रेलवे प्लेटफार्म भी हुआ तैयार |
समाजसेवा की नई मिसाल
इस सेवा कार्य के दौरान डॉ.अनिल कुमार की आंखें नम थीं, लेकिन उनका संकल्प मजबूत था। उनका मानना है कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद कर हम अपने परिजनों की स्मृतियों को जीवित रख सकते हैं। इस अवसर पर इनकम टैक्स अधिवक्ता अभय राय ने डॉ. अनिल कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा, “वे सिर्फ एक कुशल डॉक्टर ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील नागरिक भी हैं। उनका यह कदम दिखाता है कि किसी विशेष दिन को केवल उत्सव नहीं, एक अवसर में भी बदला जा सकता है – सेवा और सहयोग का अवसर।”
Raod Accident: सारण में भीषण सड़क हादसे में 7 साल के मासूम समेत 5 की मौत, 20 लोग घायल |
इस प्रेरणास्पद कार्यक्रम में प्रदीप कुमार यादव, शैलेश कुमार यादव, लक्ष्मण राय, दसरथ राय, स्वेता सिंह, रीता कुमारी, गुड्डु कुमार, रुपेश कुमार, अजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य लोगों के लिए भी एक उदाहरण बताया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 27, 2026क्राइमWithdraws NEET Protest FIR: बिहार सरकार वापस लेगी NEET आंदोलन की सभी FIR, गिरफ्तारों की होगी रिहाई
- July 27, 2026छपराChhapra NEET Protest Violence: छपरा में हुई उपद्रव मामले में 186 नामजद समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 56 आरोपी भेजे गए जेल
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में



