सरण पुलिस ने लूट कांड में 06 वर्षो से फरार व हत्या के आरोपी समेत दो अपराधी को किया गिरफ्तार

सारण पुलिस कप्तान डॉ गौरव मंगला ने हाल ही में क्राइम मीटिंग में जिले के सभी थाना अध्यक्षो को फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में मशरक थाना पुलिस ने लूट कांड में छः वर्षो से फरार चल रहे अपराधी को रविवार को जिले के परसा थाना क्षेत्र के मारड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी परसा थाना क्षेत्र के मारड़ निवासी किशोर राय का पुत्र पिंटू कुमार है. पुलिस कप्तान डॉ मंगला ने बताया की इसके ऊपर मशरक, जलालपुर, खैरा थाना में मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में पुअनी मनीष कुमार, सअनि सुशील कुमार, एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
हत्या के कांड में फरार चल रहे दलीप नट को अवतारनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिले के अवतारनगर पुलिस ने हत्या के कांड में फरार चल रहे अपराधी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने रविवार को हत्या कांड के फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी अवतारनगर थाना क्षेत्र के रामगढा रूपेंन निवासी शिवकुमार नट उर्फ कोइल नट के पुत्र दिलीप नट है। गिरफ्तारी टीम में अवतारनगर थाना अध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर
- September 19, 2026क्राइमChhapra News: लूटकांड के तीन वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, टिंकू सिंह समेत तीन गिरफ्तार



