Chhapra News: अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा: नदी में डूब रहें 2 युवकों को बचाने गया युवक खुद डूब गया
दोनों को बचाने के लिए गया तीसरा युवक खुद डूब गया

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया श्मशान घाट पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे दो युवक सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबने लगे। दोनों को बचाने के लिए गया तीसरा युवक खुद डूब गया। जिसकी तलाश जारी है।
Railway News: गोरखपुर पिट लाइन के पुनर्निर्माण के कारण कई ट्रेनों का अस्थायी मार्ग विस्तार |
घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के गंगाधर ठाकुर की अंतिम संस्कार के दौरान रिविलगंज सेमरिया घाट पर हुई। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में शामिल युवक स्नान के लिए नदी में उतरे थे। इस दौरान प्रिंस ठाकुर और राजीव ठाकुर पानी के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। दोनों को बचाने के प्रयास में राहुल ठाकुर (उम्र 20 वर्ष, पिता–धनंजय ठाकुर) भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन तीनों ही गहराई में जाने लगे।
Railway News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना Ticket यात्रा करते 84 हजार यात्री पकड़े गए, 5.70 करोड़ रुपए का जुर्माना |
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह प्रिंस और राजीव को बाहर निकाल लिया, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं, तीसरा युवक राहुल ठाकुर अब भी लापता है।
सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया गया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
छपरा में 40.53 करोड़ की लागत से 7.34KM लंबी सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू, नए बस स्टैंड से जुड़ेगा खैरा |
राहुल ठाकुर बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और आर्मी की तैयारी कर रहा था। वह अपनी चचेरी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट आया था। जैसे ही घटना की जानकारी गांव में पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजन बदहवासी की हालत में श्मशान घाट पहुंचे और मदद की गुहार लगाने लगे। स्थानीय लोग और प्रशासन युवक की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन गम और चिंता का माहौल बना हुआ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाJanuary 19, 2026Decent Public School: संस्कार, सुरक्षा और आधुनिक शिक्षा का संगम, शहर में नई पहल
छपराJanuary 19, 2026छपरा में ‘चमत्कारी पानी’ के नाम पर बवाल, धर्म परिवर्तन के आरोपों से गरमाया इलाका
छपराJanuary 19, 2026छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन से कटकर गर्भवती महिला की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिस
छपराJanuary 18, 2026सारण SSP ने सरस्वती पूजा के दौरान DJ पर अश्लील गाना बजाने पर लगायी रोक







