सारण:मशरक नगर पंचायत में चुनावी खर्च का ब्यौरा दें उम्मीदवार , तिथि घोषित

मशरक( सारण)।मशरक नगर पंचायत चुनाव लडऩे के दौरान का होने वाले खर्च का व्योरा जमा करने के लिए तिथि की घोषणा मंगलवार को कर दी गई है। निर्वाची पदाधिकारी सह भूमी सुधार उप समाहर्ता रवि शंकर शर्मा ने मंगलवार को पत्र जारी करते हुए कहा की नगर पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपना चुनावी खर्च का लेखा-जोखा जमा करें। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को 10जनवरी से 25 जनवरी तक मनरेगा सभागार में चुनावी खर्चा का लेखा-जोखा प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
बताया गया है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत चुनाव परिणामों की घोषणा के 30 दिन के भीतर प्रत्येक प्रत्याशी को अपना चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा जमा करना होता है, इसलिए चुनावी खर्च का लेखा-जोखा जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी है। यदि कोई भी प्रत्याशी निर्वाचन व्यय का लेखा जमा नही करनें पर संबंधित अभ्यर्थी पर बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 एवं आईपीसी की संगत धाराओं के तहत कारवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड
- September 9, 2026क्राइमछपरा शहर के VIP गली के होटल में पुलिस की छापेमारी, 5 युवक और 5 युवती हिरासत में; प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में
- September 9, 2026क़ृषिवैज्ञानिक खेती से सारण के किसान ललित नारायण ने रचा नया कृषि मॉडल, पानी की हर बूंद और जमीन के हर हिस्से का उपयोग



