
छपरा। छपरा में ऑनलाइन गेम की लत ने एक युवक को हवालात पहुंचा दिया है। युवक ने कर्ज चुकाने के लिए अपने अपहरण का नाटक रच दिया। ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान गेम में पैसा हारने पर लोगों से लगभग पांच लाख रुपए कर्ज ले लिया।
जिसे चुकाने के लिए युवक ने अपने ही अपहरण की साज़िश रच अपने परिजनों को भय में डालकर परिजनों से 2 लाख 60 हजार रुपए वसूल लिए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहरण की साज़िश करने वाले युवक को गिरफ्तार करके परिजनों से वसूले गए रूपए में से एक लाख दस हजार रुपए की बरामदगी की है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि 25 अक्टूबर को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम मखदुमगंज निवासी सुजीत कुमार पिता हरेंद्र राय का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण करने की घटना घटित हुई। इस संबंध में परिजनों के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 874/23 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया।
मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा मामले का सफल उद्भेदन करते हुए अपह्रत युवक सुजीत कुमार को फिरौती के रुप में वसूली गई। राशि में से एक लाख दस हजार रुपए के साथ मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया।
पुछताछ के दौरान अपह्रत युवक ने बताया कि मेरा कोई अपहरण नहीं हुआ था। ऑनलाईन गेम खेलने के दौरान गेम में हारने पर लोगों से पैसा उधार लिया था। पांच लाख रुपए का कर्ज चुकाने के लिए अपने अपहरण की झुठी साजिश रच परिजनों को भय में डालकर 2 लाख 60 हजार रुपए कि वसूली की गई। इस संबंध में पुलिस ने अपहरण की झुठी साजिश रचने एवं फिरौती की रकम वसूलने के आरोप में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 888/23 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए



