TejPratap Yadav with Anushka: फिर दूल्हे राजा बनने की तैयारी में लालू के लाल? गर्लफ्रेंड संग 12 साल पुराने रिश्ते का किया खुलासा
आईपीसी की धारा 494 बनी शादी में बाधा
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या सियासी हलचल नहीं, बल्कि उनकी निजी ज़िंदगी है। तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए 12 साल पुराने प्रेम संबंध का सार्वजनिक रूप से खुलासा किया है।
तेजप्रताप ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वह और अनुष्का पिछले 12 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत पहले इस रिश्ते को सार्वजनिक करना चाहते थे, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि कैसे कहें। अंततः उन्होंने हिम्मत कर अपने दिल की बात फेसबुक पर साझा की।
Chhapra Crime news: नाबालिग बच्ची के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप के बाद मर्डर कर झाड़ी में फेंका, FSL की टीम ने की जांच
पोस्ट डिलीट कर फिर से किया शेयर
तेजप्रताप की यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने फिर से वही पोस्ट दोबारा साझा कर दिया। पोस्ट में तेजप्रताप ने लिखा कि, “मैं तेजप्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं।”
आईपीसी की धारा 494 बनी शादी में बाधा
तेजप्रताप ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि वह अनुष्का से शादी करना चाहते हैं, लेकिन भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 494 के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। यह धारा उस व्यक्ति पर लागू होती है जो अपनी पहली शादी कानूनी रूप से खत्म किए बिना दूसरी शादी करता है।
Railway News: छपरा-सूरत एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों का मार्ग बदला, दो ट्रेनें कैंसिल
अब भी नहीं हुआ तलाक पूरा
गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव की शादी वर्ष 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों में ही उनके रिश्ते में दरार आ गई और उसी वर्ष तेजप्रताप ने तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल कर दी थी। हालांकि वर्ष 2025 तक भी इस तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, यानी कानूनन तेजप्रताप अब भी शादीशुदा हैं।
2025 Yamaha RX 100 बाइक की नई तकनीक, आधुनिक डिजाइन और ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ वापसी
राजनीति से हटकर निजी जीवन में बहस का केंद्र
तेजप्रताप यादव के इस पोस्ट ने एक बार फिर उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है। जहां कुछ लोग उनके साहसिक प्रेम स्वीकारोक्ति की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ वर्ग इसे एक जिम्मेदार राजनीतिक नेता की ‘असंजीदा सार्वजनिकता’ बता रहे हैं।
क्या फिर से बजेंगी शहनाई?
तेजप्रताप की इस फेसबुक पोस्ट से अटकलें तेज हो गई हैं कि वे एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं। हालांकि जब तक उनका पहला विवाह कानूनी रूप से समाप्त नहीं होता, तब तक दूसरी शादी करना भारतीय कानून के तहत अवैध होगा।
अब देखना यह होगा कि तेजप्रताप का यह निजी खुलासा उनके राजनीतिक सफर को किस दिशा में ले जाता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



