अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव ने छात्राओं को दी कानूनी जानकारी

छपरा। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक जागरूकता समिति सारण छपरा के तत्वधान में लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज छपरा में किया गया।
बच्चियो को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेश कुमार एवं अधिवक्ता सुनीता कुमारी द्वारा उपस्थित छात्राओं को महिलाओ के पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान अधिनियम ए 1994 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम और महिलाओं से संबंधित अन्य कानून की जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत आने वाली मुफ़्त विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता एवं अन्य जानकारी भी दी गई।उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं को दिया गया। जागरूकता शिविर में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षिका तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी नजरे इमाम म धर्मेंद्र साह विधिक स्वयंसेवक रूबी कुमारी सहित दर्जनों छात्राएं उपस्थित थी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर
- September 19, 2026क्राइमChhapra News: लूटकांड के तीन वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, टिंकू सिंह समेत तीन गिरफ्तार



