सारण DM बोले- बकरीद के दौरान संवेदनशील स्थलों पर बाइक पेट्रोलिंग की होगी व्यवस्था

छपरा :बकरीद के त्योहार के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। बताया गया कि बकरीद का त्योहार 17 जून से 19 जून की अवधि में मनाया जायेगा। 17 जून को प्रातः 6 बजे से 7 बजे के बीच नमाज अदा की जायेगी। नमाज के बाद कुर्बानी होगी। सभी सदस्यों से एक एक कर विगत वर्ष के अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी ली गई तथा सुझाव भी प्राप्त किये गये। सभी सदस्यों से अपने आस पास नजर रखने का अनुरोध किया गया। किसी भी तरह की छोटी से छोटी बात को भी तुरंत प्रशासन की संज्ञान में लाने का अनुरोध किया गया। सभी संवेदनशील स्थलों पर बाइक पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जायेगी। किसी भी तरह के आपत्तिजनक वीडियो/संवाद को सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी।
सभी सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। समिति के सदस्यों से भी सोशल मीडिया पर नजर बनाये रखने का अनुरोध किया गया। आस पास के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 10, 2026Crime News Saran: सारण में बाइक चोरी के संगठित नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा
करियर – शिक्षाJune 10, 2026NEET Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा पर अभेद सुरक्षा कवच, एयरफोर्स पहुंचाएगी प्रश्नपत्र
बिहारJune 10, 2026गंगा की लहरों पर सैर का नया रोमांच, पटना को मिली ‘गंगा विहार क्रूज’ की सौगात
छपराJune 10, 2026नदियों के सहारे बदलेगी छपरा की तस्वीर, रिवरफ्रंट और स्वच्छता की बड़ी योजना तैयार







