रिविलगंज में दो घरों से नगद समेत लाखों की आभूषण की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के तिवारी टोला गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया और लगभग दो लाख रुपए की आभूषण और नकदी की चोरी कर लिया। जिन घरों को चोरों ने निशाना बनाया उस घर में बुर्जुग रहते हैं। अज्ञात चोरों ने दोनों घर के चारदीवारी फांदकर घर में घुसकर अटैची और बक्से घर के बाहर खेतों में ले जाकर तोड़कर आभूषण और नकदी निकालकर फेंक दिए थे।
तिवारी टोला निवासी राज नारायण तिवारी एवं मुकेश तिवारी के घर से छः थान सोना का आभूषण और पांच हजार रुपए और अलगू तिवारी के घर से छः थान सोना, चांदी के आभूषण और पन्द्रह सौ रुपए नकद की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की गई है।
दोनों घरों को लोगों की चोरी की घटना की जानकारी अहले सुबह मालूम चली। चोरी की घटना से पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि चोरी की घटना जांच पड़ताल किया जा रहा है, पुलिस जल्द ही अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







