छपरा

Road Widening: छपरा में 40.53 करोड़ की लागत से हो रहा बिनटोलिया-खैरा सड़क का चौड़ीकरण

डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने का आदेश

छपरा। शहर के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। छपरा जंक्शन के उत्तर दिशा में स्थित बिनटोलिया से खैरा तक 7.34 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना पर 40 करोड़ 53 लाख 16 हजार रुपये का खर्च अनुमानित है, जिसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है।

Khadi Mall: छपरा में बनेगा खादी मॉल, खादी उद्योग को मिलेगा नया आयाम

डीएम ने किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी अमन समीर ने कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल के साथ सड़क चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और चयनित एजेंसी को गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। डीएम ने विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि सड़क के दोनों ओर अधिकतम मिट्टी भराई कर, यथासंभव चौड़ाई बढ़ाई जाए। साथ ही निर्माणाधीन नए बस स्टैंड के प्रवेश और निकासी मार्ग को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य किया जाए।

डीएम ने बुडको अभियंताओं के साथ समन्वय बनाकर आरसीसी नाला निर्माण की योजना के अनुसार पथ निर्माण को संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही अंचलाधिकारी सदर को अतिक्रमण हटाने व 2-3 अमीन की प्रतिनियुक्ति कर सड़क मापी कराने को कहा गया।

ये भी पढ़ें:

Chhapra four Lane Road: 7300 करोड़ की लागत से बनेगा 146KM लंबा मशरक-चकिया रामजानकी पथ फोरलेन सड़क

परियोजना की प्रमुख बातें:

क्रमांकविवरणजानकारी
1️⃣सड़क की कुल लंबाई7.34 किलोमीटर
2️⃣वर्तमान चौड़ाई3.75 मीटर
3️⃣चौड़ीकरण के बाद प्रस्तावित चौड़ाई7 से 10 मीटर
4️⃣परियोजना की कुल लागत₹40.53 करोड़
5️⃣प्रारंभिक बिंदुखैरा (स्टेट हाईवे-90)
6️⃣समाप्ति बिंदुएनएच-19, जगदम कॉलेज के पास

संलग्न संरचनाएं:

  • 5 ह्युम पाइप कल्वर्ट
  • 2 बॉक्स कल्वर्ट
  • आरसीसी नाला (दोनों ओर 2KM हिस्से में)
  • तालाब सुरक्षा हेतु बोल्डर पिचिंग
  • छपरा बाईपास संपर्क हेतु अलग पहुंच मार्ग

यातायात और संपर्कता में आएगा सुधार

इस सड़क के चौड़ीकरण से छपरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से होकर बाईपास मार्ग से सीधे पटना, सीवान, गोपालगंज, बलिया जैसे शहरों की ओर जाना बेहद आसान और ट्रैफिक फ्री हो जाएगा। यह पथ न केवल यात्रियों के लिए बल्कि व्यवसायिक और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी महत्‍वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button