छपरा सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क को 24 लाख़ गबन करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा। सारण के सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक धनंजय श्रीवास्तव को जेल भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए भगवान गया थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि उन पर लगभग 24लाख़ रुपए का गबन का आरोप था और इसी कड़ी में उनको गिरफ्तार किया गया और जांच के बाद जेल भेज दिया गया हैं।
गौरतलब है कि जिले भर के अल्ट्रासाउंड सेंटर से एक निश्चित रकम एनुअल फीस के तौर पर लिया जाता है। जिसे सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत लिपिक धनंजय श्रीवास्तव ही कलेक्शन करते थे और साल भर के कलेक्शन राशि जो लगभग 24 लाख़ रुपए होती है उसको सरकारी कोष में जमा नहीं किया और उस राशि का दुरुपयोग किया गया और जब भी उन पर सिविल सर्जन के द्वारा पैसा जमा करने की बात कही जाती थी तो वह आनाकानी कर जाते थे।
इस विषय को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा और लिपिक धनंजय श्रीवास्तव के बीच कई बार झड़प भी हुई है इसके बाद लिपिक धनंजय श्रीवास्तव ने सिविल सर्जन को भी धमकी दी इसके बाद सिविल सर्जन सागर दुलाल सिन्हा ने भगवान बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। और 24लाख़ रुपए के गबन का मामला दर्ज कराया इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने जांच की और उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







