अब PDS दुकानों से मिलेगा कुकिंग कोयला, गैस संकट से जूझते लोगों को राहत
गैस की कमी के बीच कोयला बनेगा नया रसोई ईंधन

पटना: देश में बढ़ते एलपीजी गैस संकट के बीच बिहार सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा और अहम फैसला लिया है। अब राज्य में जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों के माध्यम से “कुकिंग कोयला” उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को खाना बनाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सरकार के सचिव अभय कुमार सिंह द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर खनन विभाग, परिवहन विभाग तथा सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है, जिसका असर बिहार में रसोई गैस (एलपीजी) की उपलब्धता पर भी पड़ा है। इसके चलते आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कोयला बनेगा वैकल्पिक ईंधन
इसी संकट को देखते हुए सरकार ने खाना पकाने के लिए कोयला को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यह कोयला “कुकिंग कोयला” के रूप में पीडीएस दुकानों के जरिए वितरित किया जाएगा, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सीधी राहत मिल सके।
आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत फैसला
यह पूरी व्यवस्था आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत लागू की जा रही है। साथ ही, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आने वाले लाभुकों को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार ने इस वितरण प्रणाली को सुचारू रूप से लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश (गाइडलाइन) भी तैयार कर ली है।
जिलों को दिए गए सख्त निर्देश
सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई तुरंत सुनिश्चित करें। इसके तहत कोयले की आपूर्ति, भंडारण और वितरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएगी।
गरीबों को मिलेगी राहत
सरकार के इस फैसले से खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो एलपीजी की कमी के कारण परेशान हैं। पीडीएस दुकानों के जरिए सस्ती दर पर कोयला उपलब्ध होने से लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा असर काफी हद तक कम हो सकेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 15, 2026छपरा जंक्शन के पुनर्विकास का खाका तैयार, डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
छपराJune 15, 2026Sonpur Mela: 24.29 करोड़ की लागत से नये सिरे से सजेगा सोनपुर मेला क्षेत्र, 13.19 करोड़ से होगा अंबिका भवानी मंदिर का कायाकल्प
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन







