अब गर्मी में भी ट्रेनों में सफर होगा आसान, छपरा के रास्ते बरौनी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलेगी
छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से 28 अप्रैल से 30 जून, 2024 तक प्रत्येक रविवार को तथा बरौनी से 29 अप्रैल से 01 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को 10 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04062 दिल्ली-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 28 अप्रैल से 30 जून, 2024 तक प्रत्येक रविवार को दिल्ली से 08.50 बजे प्रस्थान कर अलीगढ़ से 10.37 बजे, टूण्डला से 11.35 बजे, इटावा से 12.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 15.25 बजे, लखनऊ से 17.50 बजे, गोंडा से 20.35 बजे, बस्ती से 21.55 बजे, गोरखपुर से 23.10 बजे, दूसरे दिन सीवान से 01.00 बजे, छपरा से 02.40 बजे तथा हाजीपुर से 04.15 बजे छूटकर बरौनी 06.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04061 बरौनी-दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 29 अप्रैल से 01 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को बरौनी से 08.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 09.35 बजे, छपरा से 11.50 बजे, सीवान से 12.32 बजे, गोरखपुर से 14.50 बजे, बस्ती से 15.52 बजे, गोंडा से 17.55 बजे, लखनऊ से 20.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.25 बजे, दूसरे दिन इटावा से 00.05 बजे, टूण्डला से 01.22 बजे तथा अलीगढ़ से 02.42 बजे छूटकर दिल्ली 07.35 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया
- October 30, 2026छपरासारण समेत 10 जिलों के डीटीओ से जवाब तलब, परिवहन मंत्री ने डीटीओ को थमाया शो-कॉज
- October 30, 2026छपराछपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से 25 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद



