रेलवे ने शिवभक्तों को दी सौगात, छपरा के रास्ते गोविन्दपुरी से जसीडीह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
कानपुर से प्रयागराज के रास्ते चलेगी ट्रेन
छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावण मास में कावड़ यात्रा को ध्यान में रखकर श्रद्धालु कावड़ियों की सुविधा के लिये व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। नियमित गाड़ियों के अतिरिक्त 10 अगस्त,2025 तक प्रतिदिन बढ़नी से गोरखपुर होकर 05028/05027 बढ़नी-देवघर -बढ़नी विशेष गाड़ी तथा बनारस से मधुपुर के लिये 04 ट्रिपों में 04, 21, 28 जुलाई एवं 04 अगस्त,2025 को 03157/03158 मधुपुर-बनारस -मधुपुर साप्ताहिक अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गोविन्दपुरी (कानपुर) से प्रयागराज के रास्ते बनारस-छपरा होकर आसनसोल, जसीडीह के लिए 02 अगस्त, 2025 तक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।
Tickect Checking: छपरा-वाराणसी रेलखंड पर बिना टिकट यात्रा करते 13हजार से अधिक यात्री पकड़े गए, 94 लाख का जुर्माना |
स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान
स्टेशनों एवं गाड़ियों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कावड़ियों को गाड़ी में बैठने हेतु उन्हें कतारबद्ध कराकर गाड़ियों में बैठाया जा रहा है। स्टेशनों पर स्वच्छ पानी एवं खानपान का प्रबन्ध किया गया है। स्टेशनों पर गाड़ियों के संचलन की जानकारी ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड के साथ ही जन सम्बोधन प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को दी जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रमुख स्टेशनों पर चौबीस घंटे पूछताछ केन्द्र कार्यरत है, जिससे यात्रा के उपरान्त श्रद्धालु एक सुखद स्मृति लेकर घर जायें।
34km माइलेज और धाकड़ फीचर्स के साथ Maruti की कार भारतीय मार्केट में launch कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू
रेलवे ने यात्रियों से की अपील:
रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील है कि स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिये पैदल उपरिगामी पुल, लिफ्ट/स्कैलेटर का उपयोग करें। स्टेशन एवं गाड़ियों में स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग दें। गाड़ियों के पावदान/कपलिंग पर लटककर अथवा छत पर बैठकर यात्रा न करें, ऐसा करना खतरनाक है।
रेल लाइन के किनारे न चलें, न ही वहाँ एकत्र हों, उचित सड़क मार्ग से ही चलें तथा लाइन पार करने के लिये समपार/सड़क उपरिगामी पुल/अण्डर पास का उपयोग करें। समपार यदि बन्द है तो उसके खुलने का इंतजार करें तथा जबरदस्ती समपार खुलवाने के लिये गेटमैन पर दबाव न बनायें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



