छपरा में राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की टीम ने की छापेमारी, 31 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू
छपरा। सारण जिले के अमनौर और मकेर में राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की 15 सदस्यीय टीम ने आर्केस्टा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप 31 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। इस छापेमारी के दौरान कई आर्केस्टा संचालक मौके से फरार हो गए, जबकि चार को गिरफ्तार किया गया है।
मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सारण एसपी कुमार आशीष को इस कार्रवाई की पूर्व जानकारी दी गई थी। इसके बाद राष्ट्रीय बाल आयोग, मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पीआरसी संस्थान के सदस्य मिलकर इस अभियान में शामिल हुए।
गिरफ्तार किए गए चार आर्केस्टा संचालकों से पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान 27 लड़कियों को अमनौर और 4 लड़कियों को मकेर से रेस्क्यू किया गया। इन सभी लड़कियों को अमनौर थाने लाया गया है।
रेस्क्यू की गई लड़कियों को CWC के तहत प्रस्तुत किया जाएगा, और उनके मेडिकल चेक-अप के बाद उन्हें बालिका गृह मुजफ्फरपुर भेजा जाएगा। वहां से उनके परिवारों से संपर्क कर उन्हें मुक्त किया जाएगा।
यह कार्रवाई उन नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिन्हें विभिन्न प्रलोभनों के तहत डांस कराने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



