गर्मी में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए छपरा से होकर दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेन का परिचालन

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04068/04067 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा दरभंगा से 27 अप्रैल से 29 जून, 2024 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 19 फेरों के लिये किया जायेगा।
04068 दिल्ली-दरभंगा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 26 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से 19.30 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 22.38 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.03 बजे, लखनऊ से 03.40 बजे, गोरखपुर से 08.40 बजे, नरकटियागंज से 11.55 बजे, रक्सौल से 12.50 बजे, बैरगनिया से 13.42 बजे, सीतामढ़ी से 14.35 बजे तथा जनकपुर रोड से 15.12 बजे छूटकर दरभंगा 16.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04067 दरभंगा-दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 27 अप्रैल से 29 जून, 2024 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दरभंगा से 18.00 बजे प्रस्थान कर जनकपुर रोड से 18.42 बजे, सीतामढ़ी से 19.00 बजे, बैरगनिया से 19.30 बजे, रक्सौल से 20.40 बजे, नरकटियागंज से 21.55 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 01.45 बजे, लखनऊ से 08.30 बजे, बरेली से 12.02 बजे तथा मुरादाबाद से 13.35 बजे छूटकर दिल्ली 16.40 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



