Development: सारण में सभी सड़क-पुल परियोजनाओं के जमीन अधिग्रहण जल्द होगी, DM का आदेश
सभी अंचलाधिकारी समयबद्ध तरीके से भू-अर्जन पूरा करें
छपरा। जिला पदाधिकारी अमन समीर ने सोमवार को जिले में चल रही विभिन्न महत्वाकांक्षी सड़क और पुल परियोजनाओं के तहत प्रक्रियाधीन भू-अर्जन कार्यों की गहन समीक्षा की। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतमाला परियोजना से लेकर मेडिकल कॉलेज संपर्क पथ तक—हर परियोजना सारण के विकास का अहम आधार है, और इन सभी कार्यों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को हर हाल में गति देनी होगी। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन कार्य को शीर्ष प्राथमिकता में रखकर समयबद्ध तरीके से निपटाएं।
म्यूटेशन और मुआवजे की प्रक्रिया को तेज
बैठक में डीएम ने कहा कि भारतमाला परियोजना, रामजानकी पथ, दीघा पुल के समानांतर प्रस्तावित 6-लेन केबल स्टे ब्रिज, रिविलगंज, परसा, गरखा, अमनौर और छपरा बाईपास, शेरपुर–दिघवारा रिंग रोड, एनएच-31 (गाजीपुर–बलिया–मांझी) चार लेन सड़क, एनएच-722 सोनहो फ्लाईओवर, गोल्डेनगंज आरओबी, शीतलपुर–मशरख एसएच-73 पर आरओबी तथा मेडिकल कॉलेज संपर्क पथ—इन सभी परियोजनाओं की प्रगति भू-अर्जन पर निर्भर है। इसलिए रैयतों से आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने से लेकर नापी, म्यूटेशन और मुआवजे की प्रक्रिया को तेज करने की जरूरत है।
डीएम ने सभी भूमि सुधार उपसमाहर्त्ताओं को प्रतिदिन भू-अर्जन मामलों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कहीं भी दस्तावेज या तकनीकी प्रक्रिया में रुकावट हो तो जल्द से जल्द उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जिला भू-अर्जन कार्यालय में पदस्थापित चारों एडीएलओ को परियोजनानुसार जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डीएम ने निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी मैदान में कैंप कर रैयतों से दस्तावेज लें, समस्याएं सुनें और स्थल पर ही समाधान निकालें।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सदर एसडीओ, विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े अभियंता उपस्थित रहे, जबकि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। डीएम ने अंत में कहा कि प्रत्येक परियोजना की प्रगति रिपोर्ट वे स्वयं मॉनिटर करेंगे, इसलिए देरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



