छपरा
छपरा में रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, बड़े वाहनों के एंट्री पर रोक
छपरा। रामनवमी पर्व के अवसर पर छपरा शहर में निकलने वाले भव्य जुलूस को लेकर जिले में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात के सुगम संचालन एवं किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचाव हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देश
- बड़ी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग: जे०पी० सेतु मांझी की ओर से छपरा आने वाले ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप आदि भारी मालवाहक वाहन बलिया मोड़, ताजपुर, एकमा ढाला होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
- सिवान–एकमा मार्ग से आने वाले भारी वाहन: इस दिशा से आने वाली बसें एवं ट्रक विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मेथवलिया बाईपास रोड के रास्ते से ही आवागमन करेंगी।
- उमधा चौक से श्यामचक मार्ग बंद: उमधा चौक से श्यामचक की ओर किसी भी प्रकार की बस, ट्रक या बड़ी गाड़ी के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
- ब्रह्मपुर चौक से छपरा शहर में नो एंट्री: ब्रह्मपुर चौक से शहर की ओर कोई भी भारी वाहन जैसे बस, ट्रक आदि प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
- पटना की ओर से आने वाले वाहन: पटना से छपरा की ओर आने वाले सभी भारी वाहन जैसे बस व ट्रक मेथवलिया चौक तक ही आएंगे और उन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- साढ़ा ढाला और आसपास के मार्गों पर रोक: साढ़ा ढ़ाला के उत्तरी छोर से ओवरब्रिज या शांति नगर, प्रभुनाथ नगर, जगदम कॉलेज तथा रेलवे ढाला मार्ग से कोई भी भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे।
- दो पहिया वाहनों पर निगरानी: दो पहिया वाहन चालकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी टीम का गठन किया गया है। लहरिया कट, रेस ड्राइविंग, ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट, प्रेशर हार्न एवं फायरिंग साइलेंसर का उपयोग करने वाले चालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, ताकि रामनवमी का पावन पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 6, 2026क्राइमChhapra Court News: सड़क हादसे में मौत के मामले में लापरवाह चालक को डेढ़ साल की जेल, 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर



