होली के मद्देनजर छपरा के रास्ते आजमगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन चलाने का रेलवे ने किया ऐलान

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05080 आज़मगढ़-डिब्रूगढ़ त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आज़मगढ़ से 05 मार्च, 2025 को 01 फेरे के लिये किया जायेगा।
05080 आज़मगढ़-डिब्रूगढ़ त्यौहार विशेष गाड़ी 05 मार्च, 2025 को आज़मगढ़ से 15.00 बजे प्रस्थान कर मऊ जं. से 16.35 बजे, बेलथरा रोड से 17.12 बजे, भटनी से 18.00 बजे, सीवान से 19.10 बजे, छपरा से 20.30 बजे, सोनपुर जं. से 21.40 बजे, हाजीपुर से 21.55 बजे, मुजफ्फरपुर से 22.50 बजे, समस्तीपुर से 23.57 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 01.05 बजे, खगड़िया से 02.07 बजे, नौगछिया से 03.10 बजे, कटिहार से 05.50 बजे, किशनगंज से 07.07 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 08.45 बजे, न्यू कोचबिहार से 11.00 बजे, न्यू अलीपुरद्वार से 11.22 बजे, कोकराझार से 12.20 बजे, न्यू बंगाईगांव से 13.21 बजे, रंगिया जं. से 15.10 बजे, गुवाहाटी से 17.30 बजे, लामडिंग से 20.50 बजे, दीफू से 21.26 बजे, डिमापुर से 22.20 बजे, तीसरे दिन फरकाटिंग से 00.20 बजे, मरियानी जं. से 01.29 बजे, शिमलगुड़ी जं. से 02.22 बजे, न्यू तिनसुकिया जं. से 04.00 बजे छूटकर डिब्रूगढ़़ 05.20 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा शयनयान श्रेणी के 14 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



