सावधान! रेलवे ट्रैक पार करना बना जानलेवा, 3 माह में 335 लोगों की हुई मौत

सोनपुर। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूर्व मध्य रेल ने संरक्षा कार्यों की गति तेज कर दी है। सोनपुर रेल मंडल (Sonpur Railway Division) सहित पूरे ज़ोन में ट्रैक का नवीनीकरण किया गया है और घनी आबादी वाले इलाकों में चहारदीवारी बनाई गई है। कई रेलखंडों पर फेंसिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है, जिससे ट्रेनों की गति सीमा में भी इजाफा किया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें:
Railway News: अब छपरा से अमृतसर का सफर होगा आसान, रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेन की सौगात
रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) और लूप होल सबवे (एलएचएस) जैसी संरचनाओं के निर्माण में तेजी लाई है। लोगों को ट्रैक से दूर रखने और सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया कैंपेन और जनसंपर्क के माध्यम से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
Also Read This News:
Vivo V51 Pro Max 5G 2025: 8GB रैम + 512GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाला वीवो का सबसे अच्छा 5G स्मार्टफोन
इन प्रयासों के बावजूद, जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रैक पार करने (crossing the railway track) की घटनाओं में 335 लोगों की जान चली गई। यह आंकड़ा सुरक्षा के प्रति लापरवाही को दर्शाता है और यह स्पष्ट करता है कि संरचनात्मक उपायों के साथ-साथ जनजागरूकता और सख्त निगरानी की भी आवश्यकता है।
रेलवे प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल निर्धारित स्थानों से ही रेलवे ट्रैक पार करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



