IAS Transfer-Posting: छपरा के सदर SDO लक्ष्मण तिवारी का हुआ तबादला, बेतिया के नगर आयुक्त बनाए गए
सारण के अपर समाहर्ता मनीष कुमार को शेरघाटी के एसडीओ बने

छपरा। बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों का तबादला किया है। इस कड़ी में छपरा सदर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) लक्ष्मण तिवारी का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें बेतिया नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
सारण के अपर समाहर्ता मनीष कुमार को शेरघाटी के एसडीओ बने
इसी क्रम में सारण के उप समाहर्ता मनीष कुमार का तबादला कर उन्हें शेरघाटी (गया) का SDO बनाया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं।
IAS और IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी
राज्य सरकार ने हाल ही में 36 अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) का तबादला किया था। अब सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 12 IAS और 6 IPS अधिकारियों के तबादले की नई अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: अब एक ही ऐप पर टिकट बुकिंग से लेकर शिकायत तक, IRCTC ने लॉन्च किया ‘SwaRail’ ऐप
टॉपर शुभम कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
IAS 2021 बैच के टॉपर शुभम कुमार को भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर डॉ. प्रीति, जो वर्तमान में भागलपुर नगर आयुक्त थीं, को जहानाबाद का उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
डॉ प्रीति को अब जहानाबाद का उप विकास आयुक्त
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के अधिकारी टॉपर रहे शुभम कुमार को भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं भागलपुर की नगर आयुक्त डॉ प्रीति को अब जहानाबाद का उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
यात्रियों की मांग पर रेलवे ने बढ़ाई सुविधा, वंदे भारत में अब 16 कोच
वहीं फॉरबिसगंज की एसडीएम शैलजा पांडे को समस्तीपुर का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। 2021 बैच के आईएस सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर का उप विकास आयुक्त तथा प्रवीण कुमार को बेगूसराय का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग पटना की विशेष कार्य पदाधिकारी गुंजन सिंह भोजपुर का उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
Author Profile

Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा



