सूर्य आराधना की छटा बिखेरते दिखे नन्हे व्रती, जे.डी.एस. स्कूल में सजी भव्य छठ झांकी
छात्रों की प्रस्तुति ने बांधा समा

छपरा (रिविलगंज)। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रिविलगंज नगर क्षेत्र स्थित थाना के पास जे.डी.एस. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छात्रों द्वारा प्रस्तुत छठ पूजा की मनमोहक झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय परिसर में सजे कृत्रिम छठ घाट, जलाशय की आकृति, दीपों की जगमगाहट और रंग-बिरंगे फूलों से सजे परिवेश ने माहौल को पूरी तरह छठमय बना दिया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में छठ व्रती का रूप धारण कर सिर पर दौरा लिए भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने का भावनात्मक दृश्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा गाए गए पारंपरिक छठ गीत — “जोड़े-जोड़े फलवा सूरज देव…”, “कोपी-कोपी बोलेली छठी मइया…” और “कांचे ही बाँस के बहंगिया…” — की मधुर धुनों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। दर्शकगण भाव-विभोर हो उठे और बच्चों की प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गुंजायमान हो गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अप्पू सिंह उर्फ नितेश सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में आस्था, संस्कार और परंपराओं के प्रति जुड़ाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा, “छठ पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान है। बच्चों को इसकी भावना से जोड़ना ही हमारा उद्देश्य है।”

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर गौतम पटेल, लक्ष्मण सिंह, विनय गिरी, चंदन सिंह, कन्हा सिंह, नीरज श्रीवास्तव, ललित मिश्रा, धीरज मिश्रा, सोनी सिंह, बेबी सिंह, सरिता जी, निधि, गुलाब साह, कनक, खुशी, सलोनी, वर्षा, सृष्टि, नागेंद्र सिंह, विजय सिंह, सुबोध जी, खुशबू सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहीं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 4, 2026क्राइमसारण में माँ की हत्या का मास्टरमाइंड निकला सौतेला बेटा! 14 दिन बाद पुलिस ने खोला सनसनीखेज हत्याकांड का राज
- July 4, 2026छपरारिविलगंज में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज
- July 4, 2026Railway Updateरेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनें 16 अतिरिक्त फेरों तक चलेंगी
- July 3, 2026छपराथाने में सजी शादी की महफिल: प्रेमी-प्रेमिका ने लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि बने गवाह



