सारण में जिला परिषद की 3600 एकड़ जमीन चिन्हित, अतिक्रमण हटाने के लिए DM ने दिया आदेश

छपरा: सारण जिले के पांच प्रखंडों में जिला परिषद की लगभग 3600 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इनमें सोनपुर प्रखंड में 317 एकड़, परसा में 568 एकड़, मशरख में 872 एकड़, छपरा सदर में 1846 एकड़ और मांझी में दो एकड़ जमीन शामिल है। हालांकि, इनमें से कुछ भूमि पर अतिक्रमण हो चुका है, जिसे हटाने के लिए जिलाधिकारी अमन समीर ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उपसमाहर्ता और अंचल अधिकारियों से जिला परिषद की स्वामित्व वाली भूमि का खाता एवं खेसरावर विवरण प्राप्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अंचल अधिकारी इस जानकारी को खेसरावर स्थल पर सत्यापित कर अतिक्रमण को चिह्नित करें और उसे जल्द से जल्द हटाने के लिए प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने के काम में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए और इस अभियान को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इस मुद्दे में पूरी तत्परता के साथ काम करने के निर्देश दिए ताकि जिला परिषद की जमीनों पर अतिक्रमण को समाप्त किया जा सके।
यह कदम जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने और भूमि पर सही कब्जे की स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



