यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है: मुकेश
राजद नेता मुकेश यादव ने महागठबंधन की प्रत्याशी डॉ रोहणी के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान
छपरा : यह लड़ाई कोई मामूली लड़ाई नहीं है, ये संविधान बचाने की लड़ाई है। उक्त बाते राजद नेता मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू ने गुरुवार को रिविलगंज नगर पंचायत के कई क्षेत्र में महागठबंधन की लोक प्रिय प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य के पक्ष में मतदान करने लिए जनसंपर्क अभियान में लोगों से अपील करते हुए कही। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है. लोकतंत्र को बदलना चाहती है।
यह लड़ाई लालू प्रसाद यादव, और डॉ रोहिणी की लड़ाई नहीं है बल्कि यह लड़ाई गरीब, दलित, पिछरों , अति पिछरों की लड़ाई है। केंद्र व बिहार सरकार मुद्दे की बात नहीं कर रही है हवा हवाई बात कर लोगों को दीगभर्मित कर चुनाव जितना चाहती है. उन्होंने कहा की अपने बच्चों को अगर शिक्षित, बनाना है और युवाओं को नौकरी रोजगार दिलाना है तो महागठबंधन को अपना मतदाता कर रोहणी आचार्य को आप लोग जिताने का काम करें और हमारे नेता बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री गरीबों, के मसीहा लालू प्रसाद यादव को मजबूती देने का काम करें।
उन्होंने कहा कही बिहार में विकास की चक्का जाम हो गया है पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों को कोई मुलभुत सुविधा नहीं मिला रहा है। वर्तमान सांसद हवा हवाई बाते करते है। आज तक उनका जमीनी अस्तर पर कोई काम नहीं दिख रहा है। शहर नर्कीय स्थिति में है. उन्होंने अपने नेता तेजस्वी यादव के काम गिनवाते हुवे कहा कि उन्होंने सतरह महीने में पांच लाख नौकरी देकर देश लेवल पर अपना रिकार्ड बनाया यही बात सुशासन बाबू को अच्छा नहीं लगा उन्होंने तुरंत पलटी मार भाजपा के गोद में जाकर बैठ गए. आज सविधान खतरे में है. इसको बचाना है।
इस दौरान उन्होंने अपने समर्थको के साथ पुरे जोस के साथ रिविलगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक, दो तीन में जनसंपर्क कर महिला परुष, बुजुर्गो , युवाओ से मिल कर डॉ रोहिणी आचार्य के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील किया.
इस मौके पर राजद के युवा नेता, पिंटू यादव, गोलू यादव, वार्ड पार्षद मो मिंटू, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिनजी सहनी, तरुण यादव, सरोज राय, संकर राय, जयपाल प्रसाद, अजय यादव, शैलेन्द्र यादव के साथ- साथ कई लोग शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



