Railway Vacancy: रेलवे की भर्ती परीक्षा प्रक्रिया होगी पारदर्शी और सरल, Adhar e-Kyc से नकल पर लगेगी रोक
2024 से शुरू हुआ वार्षिक भर्ती कैलेंडर – 1.08 लाख से अधिक पदों की सूचना

रेलवे जॉब डेस्क। भारतीय रेलवे ने युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रेलवे भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कई सुधार लागू किए हैं। यह सुधार व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार किए गए हैं, जिसमें अधिकारियों, अभ्यर्थियों, कोचिंग संस्थानों और अन्य हितधारकों की राय ली गई।
Railway Track Safety: मानूसन के दौरान रेलवे लाइन की होगी विशेष निगरानी,संरक्षा जैकेट और उपकरणों से लैस होंगे रेलकर्मी |
2024 से ग्रुप ‘C’ पदों के लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर लागू कर दिया गया है। इसमें ALP, टेक्नीशियन, NTPC, RPF, पैरामेडिकल और लेवल-1 श्रेणियों के पद शामिल हैं। इससे अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया की समयसीमा पहले से पता चलती है।
Railway News: रेलवे ट्रैक पर अब चलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पहरा, हादसों से पहले देगा अलर्ट |
भर्ती में अपनाए गए नए सुधार:
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम – सभी भर्ती में बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं।
- आधार आधारित ई-केवाईसी, रियल-टाइम फेस रिकग्निशन और फोटो मिलान – नकल पर पूरी तरह रोक।
- सिंगल स्टेज डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – अनावश्यक चरणों में कटौती।
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) – पूरी तरह पारदर्शी और मॉडर्न परीक्षा प्रक्रिया।
2024 भर्ती कैलेंडर: श्रेणीवार विवरण
| श्रेणी | वैकेंसी | सूचना तिथि | आवेदक संख्या | परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|---|
| ALP (सहायक लोको पायलट) | 5,696 (जनवरी–मार्च) 13,103 (जुलाई में जोड़ा गया) कुल = 18,799 | 20 जनवरी 2024 | 18,40,347 | 1st स्टेज: 25.11.2024 – 29.11.2024 2nd स्टेज: 02.05.2025, 06.05.2025 3rd स्टेज (CBAT): 15.07.2025 |
| टेक्नीशियन | 9,144 5,154 (अगस्त में जोड़ा गया) कुल = 14,298 | 9 मार्च 2024 | 26,99,892 | 1st स्टेज: 19.12.2024 – 30.12.2024 |
| जूनियर इंजीनियर | 7,951 | 27 जुलाई 2024 | 11,01,266 | 1st स्टेज: 16.12.2024 – 18.12.2024 2nd स्टेज: 22.04.2025, 04.06.2025 |
| पैरामेडिकल श्रेणी | 1,376 | 10 अगस्त 2024 | 6,25,343 | 28.04.2025 – 30.04.2025 |
| NTPC – Graduate (Level 4, 5 & 6) | 8,113 | 7 सितम्बर 2024 | 58,40,395 | 1st स्टेज: 05.06.2025 – 24.06.2025 2nd स्टेज: 11.09.2025 (संभावित) |
| NTPC – Undergraduate (Level 2 & 3) | 3,445 | 7 सितम्बर 2024 | 63,27,474 | 1st स्टेज: 07.08.2025 – 08.09.2025 |
रेल मंत्रालय द्वारा इस ऐतिहासिक पहल से भर्ती प्रक्रिया की गति में तेज़ी आएगी, साथ ही हर चरण अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय होगा। देश के लाखों युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल है, जो रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त







