धूमधाम से संजीवनी संस्कार स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे

छपरा। शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल में शनिवार को क्रिसमस डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल में क्रिसमस दिवस धूमधाम से मनाया गया और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।छोटे छोटे बच्चों ने गाने के धुन पर खूब थिरके लगाए और बहुत ही मस्ती किए। सांता का वेश धरे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रभु यीशु के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। छोटे बच्चों ने क्रिसमस ट्री बनाकर उसे आकर्षक रूप से सजाया।
इस मौके पर बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड व चित्रकला बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रचार्य रणजीत भगत ने बच्चों से प्रभु यीशु के जीवन से सीख लेकर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वही संता का वेश धरकर साथियों को उपहार बांटे। स्कूल की शिक्षिका ऋतू कुमारी ने यीशु मसीह के जीवन के आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। बच्चों ने एक दूसरे को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दीं। स्कूल में केक भी काटा कर क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस दौरान स्कूल के एक शिक्षक ने सांता क्लाज का वेश धारण कर सभी छात्रों को मिठाई टाफी बाटे।
इस मौके पर रंजीत भगत (प्राचार्य), रितु कुमारी, ज्योति सिंह, ममता कुमारी, अंजलि पर्वत, कुमारी कल्पना, शिशीर श्रीवास्तव, जन्मेजय सिंह,संदीप शर्मा, सीमा मिश्रा, सुरभि कुमारी , साबिया, पूजा कुमारी, कमलेश कुमार अन्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



