शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षा सम्मान से सम्मानित किये गये सारण के दो शिक्षिका और एक शिक्षक

छपरा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पटना में आयोजित सम्मान समारोह में सारण के दो शिक्षिका और एक शिक्षक को शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया है। प्राइवेट स्कूल एण्ड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। शहर के कटहरी बाग में स्थित रिबेल किड्स केयर की निदेशक डॉ. शर्मिला आनन्द , गड़खा प्रखंड के मंगलटोला स्थित भगवती सेंट्रल पब्लिक स्कूल के निदेशक राकेश कुमार राय और छपरा शहर के प्रभुनाथ नगर स्थित स्कॉलर पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. अंजली सिंह को शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया है।
भगवती सेंट्रल पब्लिक स्कूल के निदेशक राकेश कुमार राय ने कहा कि यह सम्मान मेरे विद्यालय के सभी शिक्षकों को सर्मपित है। बिना शिक्षक के समाज में अच्छे नागरिकों की कल्पना नहीं की जा सकती है। शिक्षक जीवन का सार हैं। शिक्षक एक मनुष्य को समाज के लिए एक नागरिक बनाता है।
यह सम्मान सारण के लिए गौरव की बात है।शिक्षक ही सार्थक जीवन की राह दिखते हैं। शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माता होते हैं। सम्मान पाने के बाद डॉ० शर्मिला आनन्द ने कहा कि मैं तो ईमानदारी से अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहती हूं, एसोसिएशन द्वारा सम्मान के लिए मुझे भी चुना गया इसके लिए एसोसिएशन के सभी लोगो का आभार। बताते चलें कि डॉ० शर्मिला आनन्द शहर में स्थित अंग्रेजी सिखाने वाली संस्थान रिबेल के प्रबंध निदेशक विक्की आनन्द की पत्नी है। डॉ० आनन्द कहती है कि मेरा पूरा परिवार शिक्षा के लिए समर्पित है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



