शराब तस्करी को रोकने में ग्राम चौकीदार की भूमिका अहम:थानाध्यक्ष

छपरा। शराब तस्करी को रोकने में ग्राम चौकीदार की भूमिका अहम है। क्योंकि, गांव स्तर पर उन्हें हर जानकारी रहती है। इसलिए आप सभी सक्रिय हो जाएं, अपने-अपने क्षेत्रों में शराब व तस्करी की सूचना करें, छापेमारी कर गिरफ्तारी कराएं तभी शराब पर अंकुश लग सकता है। वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी भी जरूरी है।उक्त बातें मशरक थाने पर आयोजित चौकीदारी परेड के तहत प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कही। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि शराबी व शराब तस्करी के अलावा अपराधी व कई वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी जरूरी है। गांव की चहलकदमी से आप सब वाकिफ हैं।
शराब तस्करी व गांव में शराब मिलना दोनों हालात में आप जिम्मेवार हैं। इसकी जिम्मेवारी निभाते हुए इसकी जानकारी इकट्ठा करें ताकि गिरफ्तारी बढ़े।सभी चौकीदारों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि शराब व तस्करों के अलावा कई ऐसे फरारी व अपराधी किस्म के लोगों को सूचना उन्हें दी जाए, जिससे उनकी गिरफ्तारी हो सके और थाना क्षेत्र में शांति बनी रहें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर
- September 19, 2026क्राइमChhapra News: लूटकांड के तीन वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, टिंकू सिंह समेत तीन गिरफ्तार



