Railway Ticket Checking: छपरा-वाराणसी रेलखंड पर ट्रेनों में मचा हड़कंप! 400 यात्री बिना टिकट पकड़े गए
रेलवे ने वसूला 2.20 लाख जुर्माना

Railway Ticket Checking: रेलवे में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ वाराणसी मंडल ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी सिटी-छपरा रेलखंड पर मंगलवार को चलाए गए विशेष “बस रेड टिकट चेकिंग अभियान” के दौरान रेलवे टीम ने विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच करते हुए 400 बेटिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान रेलवे ने कुल 2 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
कई प्रमुख ट्रेनों में चला टिकट चेकिंग अभियान
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में 27 मई 2026 को गाजीपुर सिटी स्टेशन को आधार बनाकर यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वाराणसी सिटी-छपरा रेलखंड पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों एवं मेमू-सवारी गाड़ियों में किलाबंदी कर सघन टिकट जांच की गई।
जांच अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 15054 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस, 12561/62 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 14015 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस सद्भावना एक्सप्रेस, 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में टिकट जांच की गई।
इस विशेष अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पी.एन. मिश्रा के साथ मंडल वाणिज्य निरीक्षक गाजीपुर सिटी अभिजीत चौधरी, बनारस एवं छपरा के टिकट जांच कर्मचारियों ने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने ट्रेनों में सघन जांच कर बिना टिकट यात्रा करने वाले तथा अनियमित टिकट पर सफर कर रहे यात्रियों को पकड़ा।
टिकट काउंटरों पर लगी भीड़
रेलवे की इस अचानक कार्रवाई का असर स्टेशन परिसरों पर भी देखने को मिला। अभियान के दौरान इस रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। कई यात्रियों ने तत्काल टिकट लेकर अपनी यात्रा शुरू की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि सभी यात्री रेल नियमों का पालन करें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही सफर करें। उन्होंने कहा कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



