छपरा के इस गांव में आजादी के 75 साल बाद भी नहीं बना सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश, वोट का किया वहिष्कार
छपरा: जिले के गड़खा प्रखंड के सरगट्टी पंचायत अलोनी दलित बस्ती वार्ड नंबर 9 में आजादी के सात दशक के बाद भी सड़क नहीं बनने से नाराज आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए वोट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। शत्रुघ्न मांझी रामायण मांझी विजय मांझी संजीत माझी बिगन मांझी दशरथ मांझी योगेंद्र माझी नागेंद्र माझी रामप्रवेश माझी पावधारी देवी शिवपाते देवी तेतरी देवी विद्यावती देवी कौशल्या देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों के गांव में एन एच 722 मुख्य सड़क तक जाने के लिए रास्ता नहीं है, इसलिए काफी परेशानी होती है।
मुख्य सड़क से गांव की दूरी महज 100 मीटर से भी कमी है, परंतु सरकारी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के अनदेखी के कारण आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारे गांव में सड़क नहीं बना। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी लगने के कारण छोटे-छोटे बच्चों के चार महीने की पढ़ाई बंद हो जाती है।
कोई अगर मरीज बीमार होता है तो खाट के सहारे सड़क पर पहुंचते हैं। शादी विवाह होने पर दूल्हा-दुल्हन को कंधे पर लेकर घर तक पहुंचाते हैं। कई बार सीओ बीडीओ डीएम सहित अन्य पदाधिकारी को आवेदन दी गई। वही जन प्रतिनिधियों से भी कई बार गुहार लगाई गई, परंतु अब तक सड़क नहीं बाद अंतः हम सभी ने चुनाव में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
गांव में कोई भी सरकारी सुविधा नहीं पहुंची
सरगट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 9 में आज तक कोई भी सरकारी सुविधा नहीं पहुंच पाई नल जल योजना की पाइप नीर निर्मल योजना का लाभ, शौचालय प्रधानमंत्री आवास, आंगनबाड़ी सहित कोई भी योजना नहीं पहुंच पाई है। एक सरकारी चापाकल लगी थी वह भी पिछले कई महीनों से खराब है। भीषण गर्मी में लोग दूसरे जगह से पानी लाकर पीने को विवश है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 26, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
- November 26, 2026छपराJob Mela: सारण में 2 दिसंबर को सजेगा नौकरियों का बाजार, 27,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी; 10वीं पास से बीटेक तक को मौका
- November 26, 2026छपरासोनपुर मेले में बकरियों और भेड़ों की भी खूब हो रही खरीद-बिक्री, 1.85 लाख रुपये तक पहुंची कीमत
- November 26, 2026क्राइमChhapra Crime News: प्रेम प्रसंग के पुराने विवाद में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, पिता भी गंभीर रूप से घायल



