छपरा से लखनऊ तक 13 फेरों के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने दिया त्यौहार का उपहार

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों के मौसम में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़ को कम करने के लिए यात्रियों की मांग पर लखनऊ – छपरा के मध्य एक जोड़ी वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस वाया वाराणसी,सुरेमनपुर,बलिया एवं गाजीपुर सिटी चलाने का निर्णय लिया गया है। आठ कोच से चलने वाली आरक्षित वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन लखनऊ तथा छपरा से 25 अक्टूबर से 08 नवम्बर,2024 तक 13 फेरों के लिये किया जायेगा।
छपरा से लखनऊ तक दौड़ेगी वंदे भारत
गाड़ी सं-02270 लखनऊ-छपरा वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी 25, 26, 27, 28, 30, 31 अक्टूबर 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवम्बर,2024 तक लखनऊ से 14:15 बजे, प्रस्थान कर सुल्तानपुर से 16:05/16:07 बजे,वाराणसी जं से 18:20/18:25 बजे,गाजीपुर सिटी से 19:33/19:35 बजे,बलिया से 20:23/20:25 बजे,सुरेमनपुर से 20:55/20:57 बजे छपरा 21:30 बजे पहुँचेगी।
छपरा से खुलने का टाइमिंग
वापसी यात्रा में गाड़ी सं-02269 छपरा –लखनऊ वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस 25, 26, 27, 28, , 30, 31 अक्टूबर एवं 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवम्बर,2024 तक छपरा से 23:00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 23:35/23:37 बजे दूसरे दिन बलिया से 00:05/00:07 बजे,गाजीपुर सिटी से 00:59/01:01 बजे,वाराणसी जं 02:30/02:35 बजे सुल्तानपुर से 04:48/04:50 बजे छूटकर 06:30 बजे लखनऊ पहुँचेगी।
ट्रेन में होगा कुल 8 कोच
इस आरक्षित गाड़ी की संरचना में 08 वन्देभारत कोच प्रयुक्त होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि उपरोक्त रेल गाड़ियों के रूट के अन्य ठहरावों और समय-सारणी की जानकारी के लिए कृपया रेल मदद हेल्पलाइन नं. 139 डायल करें अथवा रेलगाड़ी पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in देखें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 16, 2026Digital Census: इतिहास में पहली बार डिजिटल जनगणना, मोबाइल से खुद भरें जानकारी
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध को मार डाला
छपराApril 16, 2026सारण में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं, होम डिलीवरी अनिवार्य: डीएम
छपराApril 16, 2026PM Surya Ghar Yojana: अब अपने छत पर सोलर लगाइए, सालों तक बिजली बिल से छुटकारा पाइए







